Profile

Event

सनातन संस्कृति को जीवन का आधार मानने वाली डाॅ स्वप्ना वर्मा स्वभाव से परोपकारी है। वह समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में शामिल होती हंै और तन-मन-धन से सहयोग करती है। वह जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करती हंै। इनके प्रयासों से जीवन से निराश दिव्यांगजन के जीवन में नई रोशनी आई है। एक दिव्यांग बालिका जो अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थी आज चलने- फिरने में पूरी तरह सक्षम हो पाई है। डाॅ वर्मा ने उसकी सर्जरी करवाई और इलाज पर हुए सारे खर्च का वहन किया। मंदिरों का जीर्णोद्धार हो या स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य में आर्थिक सहयोग करने में हमेशा आगे रहती हैं।

Profile