ये महज आंकड़े नहीं हैं, बल्कि ये सेहतमंद परिवार, स्वस्थ व सशक्त समाज और जीवन में बदलाव की जीवंत कहानियां बयां हैं।
400+
61,000+
17,40,000+
1500+
208+
200+
91000+
590000+
परिचय
डॉ स्वप्ना वर्मा
डॉ स्वप्ना वर्मा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह भाजपा (मध्यप्रदेश) में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हैं। बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ाव के कारण वह मानवतावादी और राष्ट्रवादी विचारों से अनुप्राणित रही हैं।
यंग मेडिकल प्रोफेशनल डॉ स्वप्ना वर्मा को सनातन संस्कृति से गहरा अनुराग है। वह एक सोशल आंत्रप्रेन्योर हैं और नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटी हुई हैं।
वह नवोन्मेषी युवाओं को प्रोत्साहन देने और उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।
READ MORE »
जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी
तमसा नदी के तट पर स्थित सतना एक पौराणिक एवं अध्यात्मिक नगरी है। भगवान राम ने 14
वर्ष वनवास का एक लंबा कालखंड यहीं बिताया था। अध्यात्म की इस भूमि से डॉ स्वप्ना वर्मा
का गहरा लगाव रहा है क्योंकि यह उनकी जन्मभूमि है। वह बचपन से ही रामायण पढ़ती है।
जन्मभूमि के प्रति उनका यह गहरा अनुराग रामायण की उस पंक्ति को पढ़ने से जगा जिसमें
भगवान राम लक्ष्मण से कहते हैं- अपि स्वर्णमयी लङ्का न मे लक्ष्मण रोचते। जननी
जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।अर्थात हे लक्ष्मण, यह सोने की लंका भी मुझे आकर्षित नहीं
करती, क्योंकि माता और जन्मभूमि स्वर्ग से भी अधिक श्रेष्ठ हैं। डाॅ वर्मा को सतनावासी बहुत
पसंद हैं। इसीलिए उन्होंने बीमारी मुक्त भारत का अभियान का पायलट प्रोजेक्ट यहीं आरंभ
किया। सतना को बीमारी मुक्त बनाना उनका मिशन है। वह सतना और इसके समीपस्थ नागौद,
रामपुर बघेलान, चित्रकूट और रैगांव में निरंतर बीमारी मुक्त भारत अभियान चला रही हैं।